फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर इलाके में सड़क पार करते समय एक महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उझानी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर, बिल्सी क्षेत्र में हादसे में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा निवासी 65 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी देवेंद्र कुमार बुधवार शाम अपने गांव से धोबरखेड़ा जा रहीं थीं। परिवार वालों के मुताबिक जरीफनगर थाना क्षेत्र में उस्मानपुर के पास वह सड़क पार कर रहीं थीं, उसी समय बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने शकुंतला देवी को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के बेटे हैं। जिनमें कुलदीप शर्मा और प्रमोद का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बस नंबर के आधार पर हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिल्सी। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा निवासी 22 वर्षीय वाहिद पुत्र छोटे एक दिसंबर को अपनी पत्नी नसीम (20) के साथ वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मूसेपुर के पास सामने से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। बुधवार रात परिवार वाले वाहिद को दिल्ली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

उझानी। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरा पारवाला निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र गुरुवार देर शाम अपनी पत्नी प्रेमवती (28) के साथ बाइक पर उझानी से घर लौट रहे थे। रास्ते में कछला रोड पर वितरोई मोड़ के पास सामने से आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने घायल दंपति को उझानी भेज दिया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। रास्ते में राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
दातागंज। नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी महंत रमेश गिरि मोपेड से गुरुवार शाम करीब छह बजे बेलाडांडी रोड से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें