फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़ीं पड़ी सड़कें, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उखड़ीं सड़कें, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन

बदायूं। प्रदेश सरकार की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा मशीनरी के जाल में उलझ कर रह गई है। इतना समय निकल जाने के बाद भी जिले में कई सड़कें अब तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। जबकि विभागीय अधिकारी अधिकतर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का दावा कर रहे हैं।
प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की थी, विभागीय अधिकारियों ने कुछ ही दिनों में इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा भी किया लेकिन उनका यह दावा धरातल पर नहीं उतर सका। समय खत्म होने के बाद भी जिले में काफी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं र्हुइं। इसके बाद में फिर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद में गड्ढे वाली सड़कों गड्ढा मुक्त किया गया। बावजूद उसके कई जगह सड़क अब भी गड्ढा मुक्त होने से छूट गई हैं। विभाग की ओर से जो सड़कें गड्ढा मुक्त की भी गई हैं उनमें कुछ सड़कें अभी से खराब होने लगी है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई बार लोग इसको लेकर अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से मिले लेकिन सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। गौरी शंकर मंदिर मझिया वाली रोड की हालत अब भी काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जहां-जहां पर सड़कें उखड़ी थी। उसको गड्ढा मुक्त कर दिया गया। जो सड़क ज्यादा ही खराब थी उनका एस्टीमेट बनाकर भेजा है, पास होते ही उन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
-इं.प्रवीण कुमार बागड़ी, एक्सईएन निर्माण, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें