फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज इलाके में अनिल नदी की बाढ़ के पानी में बहे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-45,46-
विज्ञापन


रामगंगा में समाए आधा दर्जन मकान
दातागंज में दो दर्जन गांव बाढ़ से घिरे, हर्रेरामपुर-शेखपुर रोड पर भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। एक बार पहले भी कई गांवों में मीडियम फ्लड जैसे हालत पैदा हो चुके है। अभी लोगों को बाढ़ के हालात से राहत मिली ही थी कि दोबारा उस जैसे हालत बन गए है। इस बार चार घर और दो पशुशाला बाढ़ की भेंट चढ़ गई। रविवार को रामगंगा का गेज 160.056 था। जो सोमवार को 160.790 दर्ज किया गया। मंगलवार को और पानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हजरतपुर-गाढ़िया रंगीन मार्ग पर स्थित हर्रेरामपुर-शेखपुर रोड पर करीब एक किलोमीटर की सड़क से पांच से छह फुट पानी भर गया है। इससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। उरैना गौटिया गांव में तोताराम, रामचंद्र, वीरेश, राजवीर, ऋषिपाल, जगह सिंह के घर और पशुशाला रामगंगा में समा गई। लोग मजबूरी में घरों को छोड़कर जा रहे हैं।
-------------
दो दर्जन गांव घिरे बाढ़ के पानी से दातागंज। ग्राम पंचायत हजरतपुर और ग्राम पंचायत नगरिया खननू के गांव नवादा बदन, मुडिया, पैगम्बरपुर, सखतपुर, सिमरिया, हर्रेरामपु, अकट, नगला राजपाल समेत करीब दो दर्जन गांवों के चारों ओर पानी भर गया है। इससे गांव को आने-जाने पूरी तरह से बंद हो गया। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों बीघा फसल गंगा में समाई उसहैत। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से प्रेमी नगला, कदमनगर, रैपुरा, रफतपुर, कमलीनगर, चेतराम नगला समेत कई गांवों की सैकड़ों बीद्या फसल गंगा में समा गई। इससे जानवरों के लिए चारे का संकट उत्पन्न होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें