फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सुस्ती...नहीं लग पा रहा पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24,25
विज्ञापन


प्रशासन की सुस्ती...नहीं लग पा रही पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक
शहर समेत जिले भर में खूब हो रहा प्रयोग, कहीं पर नहीं मारे गए हैं छापे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूूं। समाज के लिए नासूर बन चुकी पॉलिथीन पर शासन की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी शहर में उस पर रोक नहीं लग पाई है। चूंकि प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह से ढीली पड़ी है सो दुकानदारों के हौसले भी बुलंद हैं। प्रतिबंध के तीसरे दिन भी धड़ल्ले से दुकानदार बिना डर के पॉलिथीन का प्रयोग करते दिखे।
रविवार से प्रदेश में पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग चुका है। शासन के सख्त आदेश हैं कि कहीं पर इसका प्रयोग नहीं होने पाए। बाकायदा इसके लिए शासन ने अध्यादेश जारी किया है। जिसमें प्रयोग करने पर सजा और आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। प्रतिबंध लगने के पहले दिन प्रशासन, नगर पालिका परिषद और व्यापारियों, जागरूक लोगों ने रैली निकालकर लोगों को नासूर बन पॉलिथीन से दूर रहने का आह्वान किया। बताया कि शासन की मंशा है कि उसके आदेशानुसार पॉलिथीन के इस्तेमाल पर कड़ाई से रोक लगे। इसके विपरीत मंगलवार को भी दुकानदार धड़ल्ले से पॉलिथीन में ही ग्राहकों को सामान देते दिखे।
विज्ञापन

शहर के लोगों का कहना था कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर प्रशासन उतना सक्रिय नजर नहीं आ रहा है जितना शासन है। बोले-यदि प्रशासन चाहे तो पूरी तरह से प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन

--------
एसडीएम ने दी पॉलिथीन प्रयोग करने वालों को चेतावनी
बिसौली। नगर को पॉलिथीन और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एसडीएम, नगर पालिका की टीम के साथ मंगलवार को सड़क पर घूमे। इस दौरान ठेले वालों और दुकानदारों को पॉलिथीन के प्रयोग रोक लगाने संबंधी जानकारी दी। चेतावनी दी कि इसके प्रयोग पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और जेल दोनों हो सकती है। एसडीएम मो. अवेश ने कहा कि नगर को पॉलीथीन और अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारियों ने सड़क पटरी के बराबर लाल रेखा बनाई। चेतावनी दी कि इसके आगे ठेला और खोखा लगाने पर सख्त कारवाई की जाएगी।
इधर, पॉलिथीन के प्रयोग में कोई कमी नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें