फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार को चौराहों पर होगा ध्वज वंदन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रविवार को चौराहों पर
विज्ञापन

होगा ध्वज वंदन कार्यक्रम
चुनाव में संगठन की होती है महत्वपूर्ण भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस सेवादल की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसमें कहा गया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। जो आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। अब हर चौराहे पर ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का गठन भी एक स्वयंसेवक संगठन के आधार पर किया गया था। अब प्रदेश और केंद्र के अनुसार इस संगठन को गतिमान करने के लिए सभी कांग्रेसजनों को कांग्रेस सेवादल में सहयोग करना चाहिए। बैठक में दिल्ली और लखनऊ से आए निर्देशों पर भी चर्चा की गई। कहा कि अब प्रत्येक रविवार को जिले के मुख्य चौराहों पर ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्य संगठक हरीश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में युवा पहले से काफी जुड़े हुए हैं और संगठन बेहद मजबूत है। फिर भी हमें संगठन को ओर अधिक मजबूत करने पर बल देना होगा। वहीं रविवार को जिला कार्यालय पर ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बदायूं युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, फरह लोधी, राजरानी सक्सेना, रफत अली खान सूरी, बब्बू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें