फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग दौड़ा रहे थे गाड़ी, पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18,19
विज्ञापन

नाबालिग दौड़ा रहे थे गाड़ी, पुलिस ने किया चालान
हेलमेट डे पर पुलिस और परिवहन महकमे ने चलाया चेकिंग अभियान
86 वाहनों का किया चालान, अवैध गैस किट लगी पकड़ी गईं चार गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। हेलमेट डे के मौके पर बुधवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न खामियां मिलने पर 86 लोगों का चालान किया। इनमें पांच नाबालिग स्टूडेंट्स भी थे जो बिना लाइसेंस के ही वाहनों को तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के दौड़ा रहे थे। चार अवैध गैस किट लगी गाड़ियों को भी पकड़ा गया। उनका भी एआरटीओ ने चालान कर दिया। करीब 37 हजार का जुर्माना भी वसूला गया।
प्रत्येक बुधवार को हेलमेट डे मनाया जाता है। शासन के पुलिस और परिवहन महकमे को निर्देश हैं कि वह इस दिवस पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें। इसी क्रम में टीएसआई राममिलन ने अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। टीएसआई ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पर 22 और सीट बेल्ट न लगाने पर पांच वाहन चालकों का चालान किया गया। 57 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने मंडी समिति के पास अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 44, और बिना शीटबेल्ट पर 10लोगों का चालान किया। 25 वैन को चेक किया गया। इनमें चार ऐसी पकड़ी गईं जो अवैध रूप से गैस किट लगाकर चलाई जा रहीं थीं। इनका भी चालान किया गया। 31 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस और परिवहन महकमे के अभियान से बिना हेलमेेट वाहन चलाने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें