फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर
विज्ञापन

से युवक की मौत
बमनौसी रोड पर रविवार सुबह हादसा, बिल्सी का है ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बाजार जाने के लिए सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पहिया उसके पैरों पर होकर उतर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को घरवाले सीएचसी पर लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
हादसा रविवार सुबह में करीब नौ बजे बमनौसी रोड पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी नरेशपाल उर्फ नरेंद्र (32) बाजार जाने के लिए गांव के पास ही प्राइवेट वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान पीछे से ईंटों से भरा ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। चोट उसके पैरों और प्राइवेट पार्ट के पास लगी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। भनक लगते ही आसपास के लोग भी पहुंच गए। घरवालों ने घायल नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉ. आरके गंगवार ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। बदायूं में हालत में सुधार नहीं होने पर घरवाले उसे लेकर बरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में नरेश की मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले एंबुलेंस से शव लेकर कोतवाली आ गए। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रॉली से कुछ ईंट गिर गई थीं। ईंटें बिल्सी के भट्ठे की है। ट्रैक्टर भी भट्ठे मालिक है। उसने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें