फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों की सूची में शिक्षक नेता भी शामिल

विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
बदायूं। डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी अंकतालिका हासिल कर शिक्षक बने 88 शिक्षकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बदायूं में कार्यरत 45 फर्जी शिक्षकों को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा, जबकि बाहरी जिलों को तबादले पर गए 43 शिक्षकों पर कार्रवाई को बीएसए ने संबंधित जिलों के बीएसए को पत्र भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बदायूं की फर्जी शिक्षकों की सूची में शिक्षक नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पिछले दिनों शासन की ओर से कराई गई जांच के बाद खुलासा हुआ था कि वर्ष 2004-05 में शिक्षकों की हुई नियुक्ति में साढ़े चार हजार से ज्यादा ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने आगरा के डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की फर्जी अंकतालिका बनाकर लगाई थी। एसआईटी की जांच में खुलासा होने के बाद फर्जी शिक्षकों में खलबली मच गई थी। एसआईटी ने सभी जिलों के बीएसए को फर्जी शिक्षकों की सीडी उपलब्ध कराई थी। बदायूं के बीएसए पीसी यादव ने भी डायट में कई दिनों तक जांच पड़ताल करके ऐसे 88 शिक्षकों को चिह्नित किया।
यहां बता दें कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत बदायूं में कार्यरत रहे ऐसे फर्जी शिक्षकों में 43 ने गैर जनपदों को स्थानांतरण करा लिया। 45 अभी भी बदायूं में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव ने मंगलवार को बताया कि बाहरी जिलों को गए फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई को उनकी ओर से संबंधित जिलों के बीएसए को पत्र भेज दिया गया है। बोले-बदायूं में कार्यरत 45 शिक्षकों को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बीएसए ने बताया कि शासन स्तर से ही ऐसे शिक्षकों से जवाब-तलब करने को प्रोफ्रामा आया है। उसी के आधार पर नोटिस जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

----
एसआईटी से मिली सीडी से जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि ऐसे शिक्षकों में एक शिक्षक नेता भी है। उसे भी नोटिस जारी हो रहा है।
-पीसी यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें