फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आदेश को ताक पर रखकर खुले स्कूल

विज्ञापन
बंद स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों का कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन को लेकर सख्त हिदायत दी, लेकिन बदायूं के विभागों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का रवैया बदल नहीं पाया है। यहां का शिक्षाविभाग तो मनमानी पर ही उतर आया है। इस कारण विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालय सरकार के आदेश को ताक में रख कर खुले। जिसने चाहा तब विद्यालय खोला, जिसने चाहा तब बंद किया। वहीं अधिकारियों को पता ही नहीं चला कि विद्यालय कब खुला और कब बंद हुआ। विद्यालयों का समय कहीं आठ बजे से एक बजे तक और कहीं नौ बजे से तीन बजे तक रहा। जबकि जगत ब्लाक के सखानूूं , बसियानी, ईकरी, खरखोली, हयात नगर, उनौला समेत कई विद्यालय बंद रहे। इस बात का अधिकारियों को भी पता नहीं चल पाया। इसको लेकर अधिकारी भी गोलमाल जवाब देते रहे।
उसावां। विकास खंड उसावां में परिषदीय विद्यालय 12 बजे बंद कर दिए एए और कुछ तीन बजे तक खुले रहे। प्राथमिक विद्यालय नगला बंद मिला जबकि कस्बे के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले तो थे, लेकिन बच्चे दोनों में नही मिले इस संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2016-17 में एक अक्टूबर से 31 मार्च तक 9 से 3 बजे तक का समय है, लेकिन शुक्रवार को 8 से 12 बजे तक का समय है, इस बार अब तक कोई आदेश न आने की वजह से पिछले वर्ष बाले टाइम के अनुसार ही विद्यालय खोला गया। बेंचों की मरम्मत कराने के लिए बच्चों की छुटटी 12 बजे कर दी गई। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार ने बताया क़ि शुक्रवार की वजह से विद्यालय 8 बजे खोला और 12 बजे के करीब बंद किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज ने बताया कि अभी कोई नया आदेश नही मिला हैं, जिसकी वजह से पिछले वर्ष के टाइम टेवल से विद्यालय सुबह 8 से 12 बजे खोले गए और बंद किए गए । कुंवरगांव। ब्लाक सलारपुर के कई परिषदीय विद्यालय शुक्रवार को 12 बजे के बाद बंद मिले। इनमें गांव गंज, वनगढ़, दरावनगर, मुहीउद्दीन नगर, कैली, इमलिया, हसनपुर, नन्दगांव, बादल, दुगरैया, मोहनपुर, कसेर, पनौटा, फरीदपुर चकोलर, सिगोई, विहारी की गौटिया, भैसामई, बागरपुर शामिल थे।
विज्ञापन

बरेली मंडल की एडी बेसिक शशि देवी शर्मा का कहना है कि शासन की ओर से पहले भी शुक्रवार को हाफ डे कोई आदेश नहीं था और न अब है। ये व्यवस्था लोकल स्तर पर डीएम के आदेश से कर दी गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सभी विद्यालयों का समय नौ बजे से तीन बजे का है। बदायूं में शिक्षकों की मनमानी चल रही है तो इसको दिखवाया जाएगा। यह गंभीर मामला है।
--------
समय से पहले स्कूल बंद करने वालों की बनेगी सूची
समय से पहले स्कूल बंद कर देने के मामले को विभागीय और प्रशासनिक अफसरों ने गंभीरता से लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि अब विभाग ऐसे स्कूलों के बारे में पता लगा रहा है। क्या कार्रवाई होगी यह आने वाला वक्त तय करेगा।
----
वर्जन
शुक्रवार को हाफ डे की व्यवस्था पहले से ही चली आ रही है। इसको लेकर असमंजस जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले शुक्रवार से सही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
- प्रेमचंद यादव, बीएसए
-----
सभी विद्यालयों का समय नौ से तीन कर दिया गया है। शिक्षकों ने निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय नहीं खोले हैं। उनको दिखवा कर बीएसए से बातचीत की जाएगी। -अनिता श्रीवास्तव, डीएम ------------
पूरे प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के खुलने का समय नौ बजे से तीन बजे तक का है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मनमानी करते हैं, तो उनसे बात की जाएगी। इस तरह केे मामले आगे से नहीं आएंगे। बीएसए को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय सिन्हा, सचिव बेसिक शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें