फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुलीय प्रतियोगिता में बच्चों ने पेश की वौद्घिक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी। राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं में जुटे जिले के शिशु मंदिरों के बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को भाजपा बृज प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शुरू होने पर मुख्य अतिथि भाजपा बृज प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा और विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। बौद्धिक प्रतियोगिताओं के तहत मीरा जी चौकी बदायूं के शिशु मंदिर के बच्चों ने विज्ञान, गीत, बौद्धिक गणित और भाषण में पहला स्थान पाया। राजरानी शिशु मंदिर ने साहित्यिक प्रश्नमंच में प्रथम और गीत, बौद्धिक गणित और भाषण में द्वितीय, शिवदेवी विद्यालय बदायूं के प्रतिभागियों को विज्ञान और भाषण में द्वितीय, दातागंज और बिसौली के प्रतिभागियों को तृतीय स्थान मिला। विजेता बच्चों समेत विशेष योगदान के लिए आचार्यों को मुख्य अतिथि वर्मा ने पुरस्कृत किया। आयोजक मंडल में शामिल कालिका प्रसाद, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, रतन कुमार जिंदल के अलावा शशि गुप्ता, शीतल राना, ऋचा अग्रवाल, शैली माहेश्वरी, नारायण शर्मा,, ओमप्रकाश शर्मा, दुष्यंत कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि का प्रतियोगिता में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें