बिसौली((बदायूं)। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के छात्र छात्राओं ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में एक बार फिर परचम लहराया है। घोषित परीक्षाफल में जनपद के 17 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में 11 हर्रायपुर विद्यालय के हैं। साथ ही 2 छात्र कंपोजिट विद्यालय करनपुर के हैं। इनमें भगवान दास ने 104 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
पिछले वर्ष हर्रायपुर विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनको प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त हो रही है। यह छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं को चार वर्ष तक मिलेगी। इस बार इस परीक्षा में विमल, सुधीर, गौरव कुमार, प्रिंस, नीरज, गोपाल, रंजना, कीर्ति, लक्ष्मी, कविता और मोनिका ने उत्तीर्ण हुए हैं। करनपुर विद्यालय के परीक्षा में दो छात्र भगवान दास और रोहित शामिल हुए थे। यह भी उत्तीर्ण हुए हैं। भगवान दास ने 104 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। परीक्षाफल पर बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने खुशी जताई है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करनपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महाराम सिंह, हर्रायपुर विद्यालय का प्रभार संभाल रहीं शिक्षिका चित्रा, सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, हेमलता, हिमानी वार्ष्णेय ने कराई थी। छात्र-छात्राओं को इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर विपिन सक्सेना, रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल, नई पहल परियोजना के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह ने पुस्तकें आदि उपलब्ध कराई थीं। बीएसए ने बताया कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा है। यह परीक्षा हर साल कराई जाती है। जनपद के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।