फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटने से तीन बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन टूटने से गन्ने की फसल राख हो गई। ग्रामवासी मनोज शर्मा के मुताबिक उसके गन्ने के खेत से होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार दोपहर अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने फसल को अपनी चपेट में ले लिया। गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग से साढ़े तीन बीघा गन्ना जल गया था।
विज्ञापन

सिलहरी। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बावट में पतेल लदी ट्रॉली में हाईटेंशन लाइन से आग लग गई। गांव का ही एक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में पतेल लादकर खेत से लौट रहा था। रास्ते में झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार ट्रॉली से लग गए, जिससे पतेल में आग लग गई। पूरी ट्रॉली धूधू कर जल गई। ब्यूरो
-----------
शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से सामान जला
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में मंगलवार दोपहर एक मकान में बिजली के तार से हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बन्ने खां पुत्र नजीर के यहां दोपहर आई बिजली से अचानक लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने धीरे-धीरे भयंकर रूप धारण कर लिया। आनन-फानन में गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बताते है कि इस आग में बन्ने का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें