फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आ गई ईको कार्डियोग्राफी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के हृदय रोगियों को अब दूसरे अस्पताल या गैर जनपद नहीं भटकना पड़ेगा। अस्पताल में अब ईको कार्डियोग्राफी मशीन आ गई है। इससे हृदय रोगियों की आंतरिक जांच हो सकेगी और उनका सही से इलाज भी संभव होगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर ने ईको कार्डियोग्राफी मशीन मंगवाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि मशीन आने से जिला अस्पताल के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इससे हृदय रोगियों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। वैसे भी दिल की बीमारियों को गंभीरता से लेना चाहिए। अब जिला अस्पताल को ईको कार्डियोग्राफी मशीन मिल गई है। बस इसके शुरू होने का इंतजार है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गीतेश गोविल के मुताबिक ईको कार्डियोग्राफी मशीन में कई विशेषताएं हैं। शुरुआत करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। उनके आने के बाद मशीन चालू कर दी जाएगी। इस मशीन को हृदय विभाग में ही लगाया जाएगा। जिससे मरीजों की वहीं जांच हो और इलाज भी वहीं हो सके। गंभीर मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें