फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह को हल्का कोहरा...दिन में भी धूप को तरसते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को मौसम और ज्यादा ठंडा रहा। सर्दी से बचने को लोग धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहा। धूप नहीं निकलने की वजह से शाम को सर्दी में और इजाफा हो गया। सर्दी बढ़ने से गरीब-मजबूरों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर कई दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। दो दिन पहले बरसात होने के बाद से ठीक से धूप नहीं निकल रही है। सो ठंडक भी ज्यादा हो गई है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज अच्छा नहीं रहा। सुबह हल्का कोहरा पड़ रहा था,लेकिन जैसे-जैसे दिन फैलता गया वैसे-वैसे कोहरा तो छंट गया, पर बादल आकाश में छाए रहे। बादलों के होने की वजह से ठंडक भी ज्यादा हो गई थी। पूरे दिन सर्दी से बचने को लोग धूप का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक धूप नहीं निकली। शाम को ठंडक और ज्यादा हो गई। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने खुद ही अलाव की व्यवस्था करके आग से बचाव किया।
-------------------
मौसम की मार मजदूरों पर
तीन दिन से मौसम ठीक नहीं रहने का असर मजदूरों पर देखने को मिल रहा है। दूरदराज के गांवों से मजदूरी करने यहां पहुंचने वाले लोग बिना काम मिले ही निराश घर लौट जाते हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें