फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन 

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन 
विज्ञापन

बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के तत्वावधान में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान बाहर से आए अखाड़ों और गतका पार्टियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा बैठे। शास्त्री चौक पर समाज के वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बीबी गुरमीत कौर ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव को सरोपा और कृपाण भेंट की।
गुरुवार को निकाले गए नगर कीर्तन की अलग ही छटा रही। बाहर से आई कई झाकियों, स्कूली बच्चों के बैंड, गतका पार्टी की इसमें भागीदारी रही। गुरुगोविंद सिंह की झांकी के पीछे तरनतारन, पंजाब से आया गतका ग्रुप, केदारनाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं का बैंड, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र, ढोल पार्टी आदि चल रही थीं। इसके अलावा राजाराम महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चे भी शामिल थे। कई कीर्तनी जत्थे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाते हुए चल रहे थे। शास्त्री चौक पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के सहयोग से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह और अतुल रस्तोगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी और बीबी गुरमीत कौर ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया। श्री यादव और गुरुद्वारे के प्रधान गिरीश जुनेजा ने समाज के वरिष्ठजन रजनी अनेजा, त्रिलोचन सिंह और गुरुदीप सिंह समेत श्री नानकमत्ता साहिब से पालकी लेकर आए लोगों तथा गुरुद्वारे के हेडग्रंथी रजविंदर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पंज प्यारों के रूप में सरदार हरभजन सिंह, गुरुचरन सिंह, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह और नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में ध्रुव रस्तोगी, सचिन, राहुल, अरविंद वैश्य आदि का सहयोग रहा। आयोजन में गुरुद्वारे के मीत प्रधान त्रिलोचन सिंह, गुरुदीप सिंह, रामजस अनेजा, भूषण अनेजा, सुरेश अरोरा, अजीत सिंह, मनजीत सिंह, उमेश अरोरा, गुरप्रीत सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर किया गया स्वागत नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर काली सड़क, टिकटगंज, सराफा बाजार, शास्त्री चौक, बड़ा बजार, सब्जी मंडी के सामने से होता हुआ गोशाला रोड, लावेला चौक आदि स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान कई जगहों पर शर्बत आदि का वितरण किया गया तो कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें