फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई
विज्ञापन

बदायूं। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सभी हेलमेट नहीं पहने हुए थे। मरने वालों में एक अधिवक्ता भी शामिल है।
पहला हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र में लालपुल के पास हुआ। तेज गति से जा रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। उनके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षण ओमकार सिंह मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने धक्का देकर ट्रक पीछे हटाया, जिसके बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। दूसरे को जिला अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में नाहर खां सराय मोहल्ला निवासी मुन्ना (22) पुत्र कैसर अली है। पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई जब कि दूसरे व्यक्ति की पहचान शेखूपुर निवासी शमीम (25) पुत्र शकील के रूप में की गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा से आगे बिसौली रोड पर बाईपास चौराहे के पास हुआ। एक बुलट मोटर साइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को उठाकर जिला अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान शेखूपुर निवासी अधिवक्ता मेहताब (25) पुत्र लियाकत के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें