फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुई बच्चों की दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुई दक्षता परीक्षा
विज्ञापन

बदायूं। इस्लामिया इंटर कॉलेज में रविवार को नगर और ब्लाक स्तरीय दक्षता परीक्षा हुई। इसमें नगर क्षेत्र और विकास खंड सालारपुर एवं जगत प्राथमिक विद्यालयों के पांचवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। इसमें नगर और दोनों ब्लॉकों के 20-20 बच्चों का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजेश यादव, भाजपा जिला मंत्री अंकित मौर्य, बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने टॉप फाइव में शामिल बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सहसवान। यहां प्रमोद इंटर कॉलेज में दक्षता परीक्षा हुई। इसमें कक्षा पांच के दो-दो बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के 322 और नगर क्षेत्र के 24 कुल 346 बच्चे शामिल रहे। इनमें 20 बच्चों को अंकों के आधार पर चयन किया गया। एबीआरसी राजन यादव ने बताया कि प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले पांच बच्चों की जिला स्तर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बिसौली। यहां बीआरसी केंद्र पर 109 स्कूलों के 175 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें 20 बच्चों का चयन किया गया, जिन्हें एसडीएम मो. अवेश ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जरीफनगर। बीआरसी केंद्र जरीफनगर पर प्राथमिक स्कूलों के 238 बच्चों ने भाग लिया। इस परीक्षा में कक्षा पांच के 20 सफल बच्चों की जिला स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

अलापुर। परीक्षा शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज म्याऊ में हुई। चयनित बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
वजीरगंज। नगर के बीआरसी केंद्र पर कक्षा पांच के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वालों बच्चों की दक्षता परीक्षा कराई गई। इसमें वजीरगंज ब्लॉक के 95 स्कूलों के 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित 20 बच्चे जिला स्तर पर आयोजित दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें