फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने माना- बदायूं जिले एक लाख फर्जी वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने माना, बदायूं
विज्ञापन

एक लाख फर्जी वोटर
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी फर्जी वोट कटवाने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शहर-कसबों में पार्टी कार्यकर्ताओं को नए वोट बढ़वाने और फर्जी वोट कटवाने के बारे में टिप्स देने के लिए निकले जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने मतदाता सूचियों पर सवाल उठाया। कहा- फर्जी वोटरों को मतदाता सूचियों से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाना चाहिए। बदायूं जिले में ऐसे वोटरों की संख्या एक लाख से अधिक है।
उन्होंने गुरुवार शाम को पालिका सभागार में पार्टी नगर कमेटी के पदाधिकारियों, सभी मोर्चा के अध्यक्षों और सहकारिता से जुड़े सभापति की बैठक में इसे उजागर किया। कहा कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा की जीत होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सबसे पहले नए वोटर को सूचियों में शामिल कराया जाए। साथ ही फर्जी वोटरों के नाम कटवाने के लिए भी अभियान शुरू कर दिया जाए। कहा कि पूरे प्रदेश में किसी भी सीट पर भाजपा कमजोर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सेक्टर संयोजकों, प्रभारी और प्रवासियों को भी जीत के टिप्स दिए। कहा कि कसबों में भी पार्टी के वोटबैंक में तेजी से इजाफा हुआ है। नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार ने नगर कमेटी की ओर से उन्हें पार्टी के वोटरों की संख्या में इजाफा करते रहने का भरोसा दिलाया। बैठक में मोरसिंह लोधी, अंकित मौर्य, राजीव गोयल, किशनचंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अमित शर्मा, विश्वनाथ माहौर, अंकुर वार्ष्णेय, विवेक शर्मा, पवन वार्ष्णेय, रवि प्रताप सिंह रेनू सिंह, अंबिका शर्मा, रानी सिंह पुंडीर और गौरव वाल्मीकि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें