फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली की टक्कर से दीवार ढही, एक बच्ची की मौत, दूसरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली की टक्कर से दीवार ढही, एक बच्ची की मौत, दूसरी घायल
विज्ञापन

बिनावर (बदायूं)। जन्माष्टमी की पालकी निकलने के दौरान ट्रॉली की टक्कर लगने से दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे बिनावर थाना क्षेत्र के तकीपुर गांव में पालकी निकल रही थी। वहीं के रहने वाले जोगेंद्र के घर के पास मोड़ है। उधर से गुजरते समय पालकी के साथ चल रही ट्रॉली मोड़ते समय टक्कर लगने जोगेंद्र की दीवार गिर गई। जोगेंद्र की ढाई वर्षीय बेटी लक्ष्मी और उनके पड़ोसी रविंदर की ढाई साल की बेटी भावना खड़ी पालकी देख रही थीं, जो दीवार के नीचे दब गईं। बच्चियों की चीख सुनकर दौड़े लोगों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। मगर तब तक भावना की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें