फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों को मिलेगी पूरी सहूलियत, घाट पर होंगे पुख्ता इंतजाम

Wed, 25 Jul 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
dm budaun
विज्ञापन
सावन में कांवड़ियों के अनुरूप व्यवस्थाओं के लिए मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार ने अफसरों के साथ कछला गंगाघाट पर पहुंचकर वहां के हालात देखे। उन्होंने घाट पर ही अफसरों के साथ बैठक करके कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, गोताखोरों ओर नावों की संख्या बढ़ाने, घाट पर लगातार सफाई अभियान चलाने, गंगा में गहराई वाले स्थानों पर बल्लियां गाड़कर उनके ऊपर खतरे का निशान अंकित कराने का निर्देश दिए। कहा कि सभी व्यवस्थाएं कांवड़ यात्रा से पहले ही दुरुस्त कर ली जाएं। अपराह्न गंगाघाट पर पहुंचे डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार और एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव ने अफसरों के साथ बैठक में सबसे पहले उन बिंदुओं पर गौर किया जो कांवड़ियों के स्नान के दौरान नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। कछला नगर पंचायत प्रशासन को घाट पर नियमित सफाई कराने, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ पहले के मुकाबले नावों और गोताखोरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। पीडब्ल्यूडी के अफसरों को भी निर्देशित किया गया कि वे सड़क मार्ग को दुरुस्त रखें। यह भी कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की देखरेख में ही महिला शिवभक्तों के लिए चेंजिंग रूम और सचल टॉयलेट का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई के लिए कछला के अलावा उझानी और सहसवान से सफाई कर्मियों को बुलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मजूदरों से सफाई का काम लिया जाएगा। घाट पर ही अस्थायी अस्पताल भी बनेगा। अस्पताल में दो चिकित्साधिकारियों के साथ फार्मेसिस्ट और नर्सिंग स्टाफ मुस्तैद रहेगा। चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार के सुझाव पर डीएम ने यह भी कहा कि सर्पदंश के शिकार श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में इंजेक्शन अस्थायी अस्पताल में मौजूद रहेंगे। पुलिस व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने सीओ उझानी भूषण वर्मा और कोतवाल विनोद कुमार से जानकारी ली। घाट पर चार वॉच टॉवर बनेंगे। प्रत्येक टॉवर पर पुलिस कर्मी भी रहेगा। यातायात व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया गया। एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, एसडीएम बिसौली, तहसीलदार, ईओ कछला, एसडीओ उझानी के अलावा बैठक में पीडब्लयूडी और जिला पंचायत के अफसर भी मौजूद रहे।

मांस-मदिरा और पॉलिथीन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
उझानी। डीएम ने घाट पर निरीक्षण से पहले ही कोतवाली पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों से स्पष्ट कह दिया कि सावन के महीने में घाट के आसपास ऐसी कोई चीज नहीं बिकनी चाहिए जो कांवड़ियों की भावना को ठेस पहुंचाए। शराब, मांस और पॉलिथीन की ब्रिकी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कोई दुकानदार पॉलिथीन में सामान देता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मांस-मदिरा की बिक्री होने पर पुलिस जिम्मेदार होगी। ------
विज्ञापन

मुरादाबाद से पहुंची पीएसी की फ्लड यूनिट
उझानी। कछला में कांवड़ियों के स्नान के दौरान हादसे की आशंका के मद्देनजर एसएसपी ने पीएसी के गोताखोरों की ड्यूटी पर बुलाने का निर्देश दिया। पीएसी के गोताखोर अपनी दो मोटर बोट के साथ घाट पर रहेंगे। पीएसी की मोटर बोट मोबाइल पर रहेगी और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद करेगी। बता दें कि पीएसी के गोताखोरों को पिछले साल भी लगाया गया था।

लाइट से जगमग रहेगा कछला का पुल
उझानी। गंगा पर बने पुल को लाइट से जगमग रखने के लिए डीएम ने विशेष जोर दिया। कहा कि पुल के सभी पोलों पर लाइट लगी हुई हैं। अगर कोई भी लाइट खराब है तो वह कांवड़ यात्रा से दो दिन पहले बदल दी जाए। पुल की लाइटों से ही घाट पर बेहतर रोशनी रहेगी। हालांकि घाट पर प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर उपलब्ध रहेगा लेकिन पुल पर अलग से भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें