फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का कलर करके दौड़ाई जा रही थीं डग्गामार बसें, पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15
विज्ञापन

रंग रोडवेज का, बसें डग्गामार
चैकिंग में चार बसें सीज, ओवरलोडिंग करने पर दो टेंपो और दो मैक्स का चालान

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। यात्रियों को धोखा देने के लिए डग्गामार बसें रोडवेज का रंग करके दौड़ाई जा रही हैं। एआरटीओ प्रवर्तन और रोडवेज के एआरएम ने मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान रोडवेज का रंग की हुई एक डग्गमार बस पकड़ ली। वहीं तीन बसें बगैर परमिट के चलती मिलीं। इन चारों बसों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा चेकिंग के दौरान दो टेंपो और दो मैक्स ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ीं, जिनका चालान किया गया।
वाहन चेकिंग अभियान की शुरूआत एआरटीओ प्रवर्तन सोहेल अहमद ने दातागंज मार्ग से की। दो मैक्स गाड़ी बदायूं से दातागंज के लिए सवारियां लटकाए हुए जा रहीं थीं। उन्होंने तुरंत दोनों गाड़ियों को रोक लिया। दोनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी पाईं गईं। इस पर दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कई अन्य वाहन भी चेक किए। उसके बाद उन्होंने शहर में अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग की। दो टेंपो ऐसे मिले, जिनमें सवारियां क्षमता से अधिक बैठी थीं। एआरटीओ ने दोनों टेंपो का भी चालान कर दिया। दोपहर के समय उन्होंने एआरएम राजेश कुमार के सहयोग से बरेली रोड पर बसों की चैकिंग शुरू की। इस दौरान रोडवेज बस के कलर में बरेली से एक बस आती हुई मिली। उसे रास्ते में रोक लिया गया और बस को सीज कर दिया। बस में करीब दो दर्जन सवारियां बैठी हुई थीं। सवारियों को नीचे उतार कर बस को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान तीन बसें ऑल इंडिया परमिट के नाम पर चल रहीं थीं। उनको भी सीज किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि रमजान के महीने में अभियान हल्का है। इसके बाद चैकिंग अभियान में तेजी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें