फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजने लगे भगवती के द्वारे, नवरात्र कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12,13
विज्ञापन

नवरात्र कल से, सजने
लगे भगवती के द्वारे
सजाया जा रहा है देवी मां की प्रतिमाओं को
नगला मंदिर में रहती है श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं सो शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। देवी की प्रतिमाओं को सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के समय किसी तरह की दिक्कत न हो उसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
नवरात्र पर शहर के नगला मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना को पहुंचती है। तड़के से ही यहां पर श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र के मद्देनजर नगला मंदिर में साफ-सफाई के अलावा बाकी सभी तैयारियों जोरों पर चल रहीं हैं। देवी जी की प्रतिमाओं को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा को बैरीकेडिंग भी की जाएगी। ओवरब्रिज के नीचे आदि शक्ति मां दुर्गा देवी के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इसके अलावा शहर के कई अन्य देवी मंदिरों में भी तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन

--
...पुलिस की रहती है व्यवस्था
नवरात्र के दिनों में सुरक्षा के लिए नगला मंदिर के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस की व्यवस्था रहेगी है। इस बार भी सभी मंदिरों पर पुलिस को तैनात किया जाएगा।
--
मंदिरों के आसपास होती है विशेष सफाई
नवरात्र के दिनों में नगर पालिका परिषद की ओर से सभी मंदिरों पर खास सफाई कराई जाती है। साथ ही चूना भी डलवाया जाता है। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी पालिका प्रशासन को मंदिरों के आसपास नियमित सफाई और चूना डलवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
---
मार्केट में सज गईं दुकानें
बदायूं। नवरात्र के मौके पर शहर के बाजारों में दुकानें भी सज गईं हैं। इन दुकानों पर देवी मां के शृंगार का सामान बिक रहा है। सो हर दुकान पर सामान खरीदने वालों की भीड़ लगने लगी है। मां की आकर्षक चुनरी के अलावा अन्य वस्तुओं की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

--
---
नवरात्र आते ही फलों के दाम बढ़े
नवरात्र नजदीक आते ही फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को केला 30 रुपये दर्जन था, जो शुक्रवार को 40 रुपये बिका। सेब गुरुवार को 70 रुपये बिका था, जिसके दाम शुक्रवार को 80 रुपये हो गए। इसी तरह गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अंगूर, संतरा, पपीता, अमरूद समेत लगभग सभी फलों के दाम दस रुपये महंगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें