फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिलीं कई खामियां

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शासन के कड़े निर्देश हैं। फिर भी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधर नहीं हो रहा है। शासन के निर्देश पर अपर निदेशक (एडी) डॉ. धीरज कुमार तिवारी की अगुवाई में लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जिला पुरुष और महिला अस्पताल में छापा मारा। ब्लड बैंक और लेबर रूम को बारीकी से देखा। दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। खामियां मिलने पर एडी ने नाराजगी भी जताई। टीम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि पूरी रिपोर्ट जल्द ही शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पुरुष और महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अक्सर जिला स्तरीय अधिकारियों और शासन को शिकायती पत्र जाते रहते हैं। शासन के निर्देश पर लखनऊ के अपर निदेशक डॉ. धीरज कुमार तिवारी की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम ने सुबह करीब नौ बजे जिला पुरुष और महिला अस्पताल में छापा मारा।
टीम ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक, इमरजेंसी आदि का जायजा लिया। इस दौरान एडी ने कई मरीजों से बात कर चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला अस्पताल में लेबर रूम को भी देखा। यहां पर कई कमियां मिलीं। इस पर नाराजगी जाहिर की गई। पाया कि मानकों के अनुरूप महिला मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। अधिकारियों ने दोनों अस्पतालों में वॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के बारे में जानकारी की। बताया गया कि दोनों स्थानों पर संबंधित कंपनी द्वारा इसका निस्तारण किया जाता है। देहात के सीएचसी-पीएचसी पर गड्ढों में कूड़े का निस्तारण किया जाता है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस यादव भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि टीम को जो कमियां मिलीं हैं, उनके बारे में पूरी रिपोर्ट जल्द ही शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन

-----
जिला पुरुष और महिला अस्पताल में वायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण बरेली की एनओ ब्रांड कंपनी करती है। उसी को टेंडर हुआ था मगर यह कंपनी अंडर सीएमओ सीएचसी-पीएचसी पर अगस्त 2016 से वायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं कर रही है। यह बात लखनऊ से आई टीम को बता दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें