फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत तैयारी की पर जाम तो लग ही गया

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर डायवर्जन और पार्किंग बनाने में पुलिस ने काफी मशक्कत की पर जाम की विभीषिका को नहीं रोक पाई। शहर के मेन रास्तों पर जाम लगा तो अंदर के रास्ते अतिक्रमण मुक्त और चौड़े दिखे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने शहर में तीन स्थानों पर पार्किंग बनाई थी। वीआईपी और आम कार्यकर्ताओं को वाहन खड़े करने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा दोपहर के वक्त शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। वाहनों को जेल रोड से पुलिस लाइंस चौराहा होकर बरेली, दातागंज और फर्रुखाबाद आदि मार्गों पर निकाल दिया गया। इसमें टीएसआई राममिलन और उनकी टीम के अलावा सिविल पुलिस और होमगार्ड भी लगे। इस व्यवस्था के बावजूद कचहरी तिराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, इंद्रा चौक, पुरानी चुंगी आदि स्थानों पर दिन में कई बार जाम लगा। लोगों को राह निकलने या अपने वाहन निकालने में बड़ी समस्या आई। इस बीच शहर के अंदर के रास्ते काफी चौड़े दिखाई दिए। इन पर सफाई अच्छी तरह की गई तो सड़कों पर चूना बिखेरा गया था। अस्थायी रूप से लगने वाली दुकानें गायब थीं तो अवैध तरीके से चलने वाले डग्गामार वाहन और फर्जी रोडवेज बसें दूर तक दिखाई नहीं दीं।
-----
गांधी ग्राउंड रोड सील किया तो हुई झड़प
डिप्टी सीएम के आने के एक घंटे पहले कार्यक्रम स्थल गांधी ग्राउंड के आसपास के रोड सील कर दी गई जो उनके जाने के बाद खोले गए। इस बीच किसी बाइक सवार को भी यहां से नहीं निकलने दिया गया। इससे कई लोग पुलिस से झड़प करते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वीआईपी सुरक्षा की वजह से ऐसा किया गया है तो भी लोग नहीं माने। बड़बड़ाते हुए वह दूसरे रास्तों से गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें