फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालियों में किया जा रहे बैनर, पोस्टरों से चुनाव प्रचार

विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद में जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर में चुनाव संबंधी होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टरों को हटाया, बावजूद इसके शहर के अधिकतर मोहल्लों की गालियां में बैनर और पोस्टर दीवारों पर चस्पा देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जैसे ही चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी की, तब से जिला प्रशासन ने नगर पालिका के सहयोग से दो टीम बनाईं। उन टीमों ने शहर में लगे होर्डिग्स, बैनर और दीवारों पर चस्पा पोस्टरों को हटाने का काम किया, लेकिन टीमें सिर्फ खानापूर्ति कर लौट गई। इस वजह से अब भी शहर के अधिकतर मोहल्लों की गालियों की दीवारों पर बैनर और पोस्टर चस्पा देखे जा सकते हैं। जो आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने कहा कि अगर कहीं बैनर, होर्डिंग्स, पोस्टर दीवारों पर चस्पा है, तो उन्हें प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। मेरी जानकारी में पुराने सभी बैनर, होर्डिंग्स उतर गए है। साथ में दीवार पर जो पोस्टर चस्पा थे, उन पर पुताई कर दी गई थी। फिर भी जांच कराई जाएगी। अगर पुराने बैनर, पोस्टर दीवारों पर चस्पा मिले, तो ईओ से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें