अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूर्व विधायक के आवास पर मनाई गई। शुरुआत जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही कई गोल्ड मेडल प्राप्त किए। आज उन्हीं के आशीर्वाद से भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि वह समाज के गरीब कमजोर वर्ग का कैसे उत्थान हो इसके बारे में सोचते थे। इसलिए उन्होंने अंत्योदय का नारा दिया। नेकपाल कश्यप, अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, अजित वैश्य, शरदेंदु पाठक, राजेश्वर पटेल, सीमा राठौर, दीपमयला गोयल आदि मौजूद रहे।
इधर शहर के शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। विद्यालय प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत, मुख्य वक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आचार्य सोवरन सिंह, माखन लाल, दिनेश शर्मा, विजय, विधि शर्मा आदि मौजूद रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सागर मैजिक ग्रुप ने जादू कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने कई जानकारी दीं।
----------------
‘प्रदेश को हरा-भरा बनाना भाजपा का मुख्य लक्ष्य’
बिल्सी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी समेत कार्यकर्ताओं ने नगर के सिरासौल रोड स्थित देववाणी मंदिर पर पहुंच कर वहां पौधरोपण किया।
जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि भाजता प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है। पौधरोपण से प्रदेश को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। पदमांचल पौधरोपण कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इस मौके पर पीयूष शाक्य, मोहित गुप्ता, पीयूष राठी, वीरेंद्र पाल सक्सेना, डॉ.नीरज अग्निहोत्री, मोहित शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।