कुंवरगांव। ब्लाक सालारपुर के भांसी में कई महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। इसकी शिकायत कई बार गांव वालों ने प्रधान से की, लेकिन उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ दिनों पूर्व हैंडपंप का हत्था भी गायब हो गया।
गांव के मेवाराम, श्रीराम , रामरतन, जितेंद्र, राजू, जगदीश, मुनीश ने इसे ठीक कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इधर, वजीरगंज ब्लाक के गांव कसेर में पांच हैंडपंप है। इनमें से चार हैंडपंप खराब पड़े हुए है। गांव वालों का कहना है कि इन हैंडपंपों का बोरिंग फेल हो गया है। पहले भी चंदा करके इनको ठीक कराया था, लेकिन फिर से खराब हो गए हैं। अब गांव मेें एक हैंडपंप सही बचा है। उस पर हर वक्त लंबी लाइन लगी रहती है। गांव के रामस्वरूप, रामकुमार, हरपाल, भजन लाल, कुमर सेन, सतीश समेत तमाम गांव के लोगों ने कई बार प्रधान को भी बताया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ब्यूरो