फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए कृष्ण भगवान’ सुन झूम उठे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बाल शास्त्री दीपक कृष्ण ने रविवार को नंद के घर आनंद भयो की कथा सुनाई । इस बीच उन्होंने पकड़े गए कृष्ण भगवान भजन सुनाकर श्रोताओं को झमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम का आचरण हमेशा ही मर्यादित रहा है। मर्यादा के अनुरूप ही राम ने कुछ इस तरह से राक्षसों का संहार किया कि प्रजा उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहने लगी। कृष्ण अवतार का उद्देश्य साफ रहा, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज में सत्य और धर्म का बोध कराया। कर्म को सर्वोपरि बताकर उन्होंने बृज में ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई उनका दीवाना होता गया। उन्होंने कहा कि कंस को पता था कि देवकी का आठवां पुत्र उसकी मौत की वजह बनेगा, फिर भी वह कुछ नहीं कर पाया।
जेल में कृष्ण के जन्म के वक्त पहरेदारों को मूर्छा आ जाना और यमुना द्वारा रास्ता बना देना, यही दर्शाता है कि कृष्ण के अवतार से पहले ही सबकुछ तय था। चूंकि कृष्ण इंसानी जीवन के अनुरूप राक्षसों को संहार करना चाहते थे, सो कर दिखाया। कथा के माध्यम से बाल शास्त्री ने महिला-पुरुषों को सत्य के रास्ते पर चलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें