फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को करना होगा भीषण बिजली कटौती का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदायूं। जिले को अब भीषण बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। अब तक ठीक-ठाक बिजली सप्लाई मिल रही थी, लेकिन अब उत्पादन में गिरावट आने से बिजली कटौती शुरू हो गई है। मंगलवार रात भी दो घंटे की अपात बिजली कटौती की गई। बुधवार दिन में भी ट्रिपिंग की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने कटौती के समय लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
जिले में अब तक मुख्यालय को 20 से 22 और देहाती क्षेत्रों को 16 से 18 घंटे तक बिजली सप्लाई मिल रही थी। बिजली विभाग के एमडी अरविंद राजवेदी ने इस संबंध में जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जनता का सहयोग लेने के लिए भी कहा है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि केंद्र सरकार की जल बिजली परियोजनाओं से उत्पादन कम हो गया है। नाफाथा, झाकरी, करछम और वागच्यू परियोजनाओं में सिल्ट आ जाने की वजह से प्रदेश को मिलने वाली 500 मेगावाट बिजली फिलहाल मिलना बंद हो गई है। इसके साथ ही पावर ग्रिड कारपोरेशन की चंपा, कुरुक्षेत्र इकाइयों के ट्रिप कर जाने की वजह से 1200 मेगावाट की कटौती हो रही है। ऐसे में बिजली सप्लाई कम मिलने से बदायूं में भी अपात कटौती की जाएगी। हालांकि, पावर कारपोरेशन पर्याप्त बिजली मुहैया कराने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी के दौरान होने वाली आपात बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग के एमडी अरविंद राजवेदी ने भी उपभोक्ताओं का सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन आपात बिजली कटौती का लोगों को सामना करना होगा। ऐसे में वे धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें