फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल पर साउंड सिस्टम को लेकर पड़ौलिया में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में धर्मस्थल पर लगे साउंड सिस्टम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि एक पक्ष के दो लोगों ने धर्मस्थल में घुसकर सुबह और शाम को साउंड सिस्टम बंद रखने के लिए लेकर धमकाया। गांव में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं, फिर भी पुलिस ने एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पड़ौलिया गांव में दोनों पक्षों के धर्मस्थल हैं। एक पक्ष का आरोप है कि बुधवार रात दूसरे पक्ष के दो युवक धर्मस्थल में घुस आए और साउंड सिस्टम को सुबह-शाम बजाने से मना किया। विरोध करने पर दोनों ने धमकी दी। यह दोनों युवक मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। हाल ही में अपने घर आए थे। लोगों को इस बारे में पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। दोनों पक्ष लामबंद होने लगे। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि, गांव में स्थिति सामान्य है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आई है। पड़ताल की जा रही है। खुराफात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें