फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान लोगों ने पालिका पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

मदीना कॉलोनी में अधूरी बनी पड़ी सड़क पर नालियों के पानी के भराव से परेशान मोहल्ले के लोग शुक्रवार को पालिका कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पालिका कर्मियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। कोई जवाब नहीं मिलने से गुस्साए लोग पालिका गेट पर ही धरना देने के लिए बैठ गए। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद लोगों ने पालिकाध्यक्ष के पति पूर्व राज्यमंत्री से भेंट की। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग धरनास्थल से चले गए।
विज्ञापन

पालिका गेट पर धरने की शुरुआत दोपहर में हुई। मोहल्ले के लोगों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। सड़क पूरी कराने के लिए मैटेरियल भी पहुंच गया लेकिन काम अधूरा छोड़ कर उन्हें परेशानी में डाल दिया गया है। खासकर रमजान की वजह से घरों से निकलते वक्त उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को लोगों ने मौके पर इकट्ठे होकर गुस्से का इजहार किया था। लोगों का कहना है कि वह ईओ को भी अवगत करा चुके हैं। पालिका कर्मियों से वार्ता के बाद लोग गेट पर ही धरना देने को बैठ गए। उन्होंने उदासीनता का आरोप लगाते हुए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद कई लोग पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के पति पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल से मिले। पूर्व राज्यमंत्री के सामने भी उन्होंने अपनी दिक्कत बयां की। सड़क निर्माण पूरा कराने के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना स्थगित कर दिया। धरनास्थल पर जलालुद्दीन, आजाद, अच्छन, अब्दुल रहुफ, सलीम, साबिर, चमन, समीर, यमीन अली, कमरुद्दीन और चांद मुहम्मद बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें