आसफपुर। ग्राम आसफपुर में जनता रामलीला कमेटी ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दंगल का आयोजन किया। मंगलवार को कुल 16 कुश्तियां हुईं, जिनमें 7 कुश्ती बराबरी पर छूटीं और 9 में फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन
सबसे कड़ा और रोमांचक मुकाबला मथुरा के जितेंद्र और कैथल चंदौसी के अजय के बीच रहा। दर्शकों ने टकटकी लगाए अंत तक दांव-पेच देखे। अंत में मथुरा के जितेंद्र ने कैथल के अजय को टक्कर देते हुए कुश्ती अपने नाम कर ली। संवाद