फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौर ऊर्जा के 16 सबस्टेशन बनेंगे, किसानों को मिलेगी भरपूर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पीएम कुसुम योजना के तहत जिले में सौर ऊर्जा के 16 सबस्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए किसानों की जमीनें लीज पर ली जाएंगी। इन 16 सबस्टेशनों पर 88.6 मेगावॉट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा। यहां से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी। इससे किसानों को सिंचाई के समय आने वाली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के 16 सबस्टेशन स्थापित किए जाने हैं। सबस्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। इसके लिए संबंधित किसानों की जमीनें लीज पर ली जाएंगी, जिसका एक साल का अनुमानित किराया प्रति एकड़ 50 हजार रुपये होगा। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, सिंचाई के समय रहने वाला बिजली का संकट भी खत्म हो जाएगा। किसान अपनी जमीन को लीज पर देने के लिए यूपीनेडा के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


16 सबस्टेशन पर 88.6 मेगावॉट होगा बिजली का उत्पादन
सभी 16 सबस्टेशनों पर 88.6 मेगावा़ट बिजली बनाने की योजना है। इनमें तहसील सदर के अल्लापुर में 5.0 मेगावॉट, बिल्सी ग्रामीण में 9.1 मेगावॉट, बिल्सी टाउन में 2.5 मेगावॉट, दातागंज 2.5 मेगावॉट, सदर के गुलड़िया में 7.6 मेगावॉट, ककराला में 3.4 मेगावॉट, बिल्सी के नागरजूना गांव में 5.7 मेगावॉट, सदर के सखानूं में 5.3 मेगावॉट, उसहैत में छह मेगावॉट, आसफपुर में 8.9 मेगावॉट, बिसौली में 6.9 मेगावॉट, इस्लामनगर में 8.6 मेगावॉट, बिसौली के मुढ़िया में 4.2 मेगावॉट,सहसवान के दहगवां में 4.9 मेगावॉट, जरीफनगर में चार मेगावॉट,सदर के ढाकवाली ज्यारत में 3.7 मेगावॉट बिजली बनाई जाएगी।
विज्ञापन



जिले में 16 स्थानों पर सब स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। 50 हजार रुपये प्रति एकड़ सालाना किराए पर किसानों से जमीन लीज पर ली जाएगी।- प्रणव कुमार पाठक, परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें