फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

Sun, 04 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
Medical Lab
विज्ञापन
शर्तें पूरा न करने वाले जिले के 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन सभी मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक और मानक पूरे न होने की दशा में इन लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिले में औषधि प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान 11 दवाओं के नमूने भरे गए। 
विज्ञापन

औषधि प्रशासन विभाग ने नवंबर में पूरे जिले में अभियान चलाकर मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान 16 ऐसे मेडिकल स्टोर मिले जो लाइसेंस की शर्तें पूरी नहीं कर रहे थे। इन सभी के लाइसेंस निलंबित करने के बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभियान के दौरान 16 अलग-अलग दवाओं के नमूने भरे। ये नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। जांच में फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी स्थित अर्पित मेडिकल की एक दवा का नमूना फेल हो गया है। यह दवा मुजफ्फरनगर की एक कंपनी की थी। औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 
छापामारी के बाद 16 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 11 दवाओं के नमूने प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें एक दवा का नमूना जांच में फेल हुआ है। मेडिकल संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद संबंधित कंपनी को नोटिस दिया जाएगा।- पवन कुमार, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें