फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज के ब्योली गांव में पकड़े 16 बिजली चोर

Mon, 24 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर  वजीरगंज थाने के गांव ब्योली में 16 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़े। इनमें पांच लोग कटिया डाल कर बिजली चोरी कर रहे थे और 11 ऐसे उपभोक्ता थे, जो बकाया में कनेक्शन काट दिए जाने के बाद भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन

बिजली विभाग इन दिनों बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में सोमवार को वजीरगंज में अभियान चलाया गया। इस दौरान  ब्योली गांव में 16 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अभियान के दौरान बकाया अदा न करने वाले 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 55 नए कनेक्शन भी दिए गए। सोमवार को विभाग की ओर से बिल्सी और अलापुर में कैंप भी लगाए गए। इस दौरान 10.62 लाख रुपये वसूले गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभियान 30 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।

कुंवरगांव में बिजली विभाग का कैंप आज
बदायूं। कुंवरगांव में विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से मंगलवार को कैंप लगाया  जाएगा। कैंप में उपभोक्ता अपने बिजली बिलों में सुधार के साथ बिल जमा कर सकते हैं। अपनी समस्याओं को भी कैंप में रख सकते हैं। कैंप में आने वाली समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें