फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया अदा न करने पर 16 कनेक्शन काटे

Fri, 19 Dec 2014 12:00 AM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने एवं बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गुरुवार को बिल्सी स्थित उपखंड पर लगे शिविर में करीब दो लाख की वसूली की गई, वहीं बकाया अदा न करने पर चार निजी नलकूप समेत 16 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कई लोगों ने घरेलू कनेक्शन को आवेदन भी किया। एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, अवर अभियंता चंद्रकुमार पटेल, प्रहलाद कुमार एवं वरिष्ठ लिपिक किशन स्वरुप कश्यप ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना। दर्जनों की संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने बकाए का भुगतान किया। दो लाख रुपये की वसूली भी की गई। उपभोक्ताओं की बिलों में त्रुटि और अन्य मामूली समस्याओं की शिकायतों को मौके पर ही निपटा दिया गया। उन्होने कहा कि बिजली चोरी रोकने को भी निरंतर अभियान चल रहा है। जो भी बिजली चोरी में पकड़े गए हैं उनके खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें