फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: बदायूं में सपा, बसपा-भाजपा समेत 16 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, 22 अप्रैल के बाद स्थिति होगी साफ

Fri, 19 Apr 2024 07:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

बदायूं लोकसभा सीट से राजनीतिक दलों के 10 और छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। अब 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन
नामांकन स्थल के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सपा, बसपा, भाजपा समेत कुल 16 उम्मीदवारों ने आखिरी दिन अपना नामांकन कराया। इसमें 10 उम्मीदवार राजनीतिक दलों के हैं और छह निर्दलीय। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न दलों के चार और निर्दलीय पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे।

विज्ञापन


जिले में तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान सात मई को है। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी थी, जो शुक्रवार शाम तीन बजे थम गई। अंतिम दिन भारत जोड़ो पार्टी की नजमा फात्मा, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के सुलेमान, लोग पार्टी के हरिराज सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की नीलम सिंह ने परचा भरा।

इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में दिनेश कुमार, हरि सिंह, रामभूप, इशरत अली, संदीप कुमार ने नामांकन कराया। इससे पहले भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा से आदित्य यादव, बसपा से मुस्लिम खां, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से किशोर कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राम प्रताप मौर्या ने नामांकन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति 22 अप्रैल के बाद होगी साफ
अब 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसमें जितने भी नामांकन पत्र वैध पाए जाएंगे, उनको ही चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही 22 अप्रैल को नाम वापसी का दिन है। इस दिन शाम तीन बजे तक नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद में जो भी मैदान में रह जाएंगे, वह चुनाव लड़ेंगे। इनमें निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव चिह्न दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें