फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बांटा 16.78 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम प्रदीप कुमार ने मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पहुंच कर आपदा पीड़िता पांच सौ गेहूं उत्पादकों को 16.78 लाख रुपये के चेक वितरित किए। तहसील क्षेत्र के गांव जिरौली और गंगोरा पहुंचे एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ खेतों में किसानों के पास पहुंच कर नुकसान के बारे में बातचीत भी की। मझिया, औरंगाबाद और गठौना में भी चेक वितरित किए गए। संबंधित गांवों में करीब पांच सौ किसानों को मुआवजा मिला। राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र सिंह ने बताया कि गंगोरा के 134 किसान भी लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं। एसडीएम ने अन्य गांवों के आपदा पीड़ितों को भी जल्द राहत राशि के चेक मुहैया कराने के निर्देश दिए। उनके साथ नायब तहसीलदार वीके शुक्ला, राजस्व निरीक्षक इरफान खां, लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र हरप्रसाद सिंह, चरन सिंह और गफ्फार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें