जिले में गरीबों के भले की योजनाओं में सबसे अहम आवास की योजना है। इसके तहत जिले से 1584 लोहिया आवास की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। खास बात यह है कि लोहिया आवास केवल समग्र गांवों के गरीबों को ही दिए जा रहे हैं। वर्ष 2015-16 में 31 समग्र गांवों में यह आवास गरीबों को दिए जाने हैं।
अब तक लोहिया आवासों के वितरण की स्थिति
वर्ष 2014-15 1539
वर्ष 2013-14 309
वर्ष 2012-13 505
अब 2.75 लाख कीमत हो गई लोहिया आवास की
लोहिया आवासों को आवंटन 2012-13 से लागू है शुरू में वर्ष 2014 तक इसके लिए 1.30 लाख रुपये निर्धारित थे। वर्ष 2014 से इसकी कीमत बढ़ाकर 2.45 लाख रुपये कर दी गई। अब इसकी कीमत में इजाफा कर 2.75 लाख कर दी गई है। इन आवासों मे सोलर लाइट और शौचालय अनिवार्य किया गया है।
लोहिया आवास को पात्रता
1. आवासहीन हो
2. समग्र गांव का निवासी हो
3. वार्षिक आय 36 हजार से अधिक न हो
इंदिरा आवास बांटे जा चुके हैं सात हजार
गरीबों की अपनी छत देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सात हजार इंदिरा आवास भी बांटे गए हैं। लोहिया आवास की कीमत अब 2.75 लाख रुपये है जबकि इंदिरा आवास की कीमत केवल 70 हजार रुपये है।
इंदिरा आवास को भी संभावनाएं तलाशी
शासन के निर्देश पर इंदिरा आवास के लिए भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। पूर्व में वर्ष 2002 की गरीब सूची से इंदिरा आवासों का आवंटन हुआ है।
गरीबों को घर सबसे अहम जरूरतों में शामिल है। इसके लिए शासन से मिले निर्देशों पर तात्कालिक प्रभाव से सूचनांए भेजी जाती हैं ताकि स्वीकृतियों में कोई व्यवधान न हो। ब्लाकों से आई सूचियों पर पूरी पारदर्शिता से गरीबों को आवासों के आवंटन की व्यवस्था है। -रामरक्षपाल सिंह यादव, पीडी, डीआरडीए