फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मंडल में बनेंगे पांच मॉडल उपकेंद्र, इसमें बदायूं भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन की मंशा है कि लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया हो पाएं। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। सबसे ज्यादा शिकायतें पावर कॉरपोरेशन की ओर से मिलती रहती है। इसको लेकर उसने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में मध्याचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बरेली ने मंडलीय अधिकरियों को पत्र भेजा है, जिसमें बताया गया है कि बरेली मंडल के पांच उपकेंद्रों को मॉडल बनाया जाएगा, जिनको चयनित कर लिया गया है। अब इन केंद्रों को मॉडल उपकेंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों से लोगों को अपेक्षा बहुत ज्यादा रहती है, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी लोगों की अपेक्षाओं को खरे नहीं उतरते हैं। इस आधुनिक समय में हर चीज इलेक्ट्रानिक हो गई है और इंसान इस पर पूरी तरह से निर्भर हो गया है। ऐसे में लोगों को एक पल बिजली जाना गवारा नहीं होता है, अगर 10 मिनट को लाइट चली जाए, तो लोग बेचैन हो जाते है और अधिकारियों से संपर्क साधा शुरू कर देते हैं। यहीं से लोगों का आरोप शुरू होता है, क्योंकि अधिकांश विभागीय अधिकारी लोगों का फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं और जब लोग शिकायत करने वभिाग में पहुंचते हैं, तो वहां पर उनकी समस्याओं को सुनने को कोई तैयार नहीं होता है। अगर उनकी शिकायत सुन भी ली जाती है, तो वहां से सिर्फ आश्वासन मिलता है। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, साथ ही अगर बिजली बिल की गड़बड़ी हो गई, तो उसे सही कराने के लिए लोगों को विभाग के पता नहीं कितने चक्कर लगाने पड़ते है।
मॉडल बिजली उपकेंद्र बनने के बाद में सभी समस्याओं को लगभग खात्मा हो जाएगा। लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ यहां पर आकर शिकायत दर्ज करानी होगी। उसके बाद संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


मॉडल उपकेंद्र पर ये रहेंगी सुविधाएं-
- यहां एक काउंटर भी खोला जाएगा, जिस पर बिजली के बिल जमा किए जाएंगे। भीड़ अधिक होने पर महिला और पुरुष के अलग-अलग काउंटर खुलने की भी व्यवस्था रहेेगी।
-उपभोक्ताओं को बैठने के लिए रहेगी कुर्सियां उपलब्ध।
-मॉडल बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे वाले उपभोक्ताओं को पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था रहेगी।
- बिल संशोधित कराने की भी व्यवस्था रहेगी।
- किसी मोहल्ले का ट्रांसफारमर खराब हो जाने की शिकायत आने पर मोबाइल ट्रांसफारमर और सीढ़ी की भी व्यवस्था होगी।

ये हुए हैं चयनित
बरेली नगरीय क्षेत्र में 33/11 उपकेंद्र सुभाषनगर
बरेली ग्रामीण क्षेत्र में 33/11 उपकेंद्र नकटिया
शाहजहांपुर 33/11 उपकेंद्र निगोही रोड
पीलीभीत 33/11 उपकेंद्र स्टोर सेंटर
बदायूं 33/ 11 केवीए उपकेंद्र कार्यशाला

बदायूं में 33/ 11 केवीए, कार्यशाला उपकेंद्र चयनित हुआ है। इसको मॉडल उपकेंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर उपभोक्ताओं को एक छत के नीचे विभाग से संबंधित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगे।
विज्ञापन

-मधुप श्रीवास्तव, ईई बदायूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें