फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। कस्बे में होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन शुक्रवार को टूटकर गिर पड़ी, जिससे खड़े लोग और रहगीरों में अफरातफरी मच गई। तार से लगातार चिंगारी निकल रही थी। गनीमत रही कोई उसकी चपेट में नहीं आया, वरना जनहानि भी हो सकती थी। लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी, तब जाकर सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन

कस्बे में तार टूटकर गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं, विभाग की लापरवाही की वजह से यहां पर अधिकतर ये घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी विभाग की ओर से इस बार कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में लगता है कि विभागीय अधिकारी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। गनीमत रही थी। उस वक्त उस तार के आसपास में कोई नहीं था, तार टूटते ही दूर खड़े लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एक राहगीर ने विभागीय अधिकारियों को फोन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद में बिजली सप्लाई को बंद किया गया। इसके काफी देर बाद विभागीय अधिकारी वहां पर पहुंचे और तार जोड़ने का काम शुरु कर दिया। जेई नेम कुमार वाजपेयी ने बताया कि लाइन के तार पुराने हो गए हैं। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही नया तार आ जाएगा, जिसके बाद इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें