बदायूं। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्युुत दरों में इजाफा करने की तैयारी करके किसानों समेत आम जनता का शोषण करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाकियू इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 27 जून को प्रदेश भर के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
चित्रांशनगर में शुक्रवार को हुई पंचायत में मंडल प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों से ज्यादा यहां किसानों का शोषण कर रही है। किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। किसान बिजली, पानी, बीज आदि समस्याओं को लेकर परेेशान हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी करने की तैयारी करके किसानों और आम जनता की कमर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आगामी 27 जून को जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉकों पर धरना प्रदर्शन करके सरकार को चेतावनी दी जाएगी किस वह किसानों का उत्पीड़न करने का प्रयास न करे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, चौधरी सौदान सिंह, रामकुमार शर्मा, रामदास, अनवीर, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।