फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कई दिन से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में कुछ राहत है। बादल छाए रहने से तापमान भी घट गया है, हालांकि उमस बढ़ गई, लेकिन लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बुधवार को बारिश के हल्के छींटें भी पड़े। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे।
विज्ञापन

काफी समय से दिन से गर्मी अपना रंग दिखा रही थी। तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, लेकिन तीन दिन से सूर्यदेव कुछ रहम किए हुए हैं। सोमवार से आसमान में बादल छाने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह बुधवार को भी जारी रहा। तीन दिन में तापमान में भी काफी गिरावट आई है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था वहीं मंगलवार को यह गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया। बुधवार को हल्के छींटे पड़ने के बाद तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें