फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी उठें, फिर करें योग

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय शिविर शुरू हुआ। उद्घाटन दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। प्रशिक्षक श्वेता छाबड़ा ने योग ने कराया। कहा कि निरोगी काया रखने के लिए सुबह में जल्दी उठकर सबसे पहले योग करें।
विज्ञापन

भगवान दास पैलेस में योग शिविर के पहले दिन प्रशिक्षक ने ने ब्लड प्रेशर कंट्रोल, शुगर और थायरायड बीमारी से बचाव के लिए आसन लगवाए। बीमारियों से बचाव के लिए कौन-कौन से आसन लगाने चाहिए, यह भी उन्होंने मौके पर ही करके दिखाया। पहले दिन गूंज के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, किशनचंद्र शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, सुभाषचंद्र मिनोचा, राहुल शंखधार, गिरीशपाल सिसोदिया, मोहम्मद इकबाल, दीक्षा छाबड़ा और मीरा यादव आदि मौजूद थीं।
इधर, सुहाग पैलेस में हार्टफुलनेस तीन दिवसीय उत्सव शुरू हुआ। प्रथम दिवस में उपस्थित जिज्ञासुओं को हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन कराया गया, जिसके द्वारा यह सिखाया गया कि कैसे हम अपनी इंद्रियों को शिथिल करते हुए तनाव मुक्त हो सकते हैं। इस मौके पर प्रशिक्षकों द्वारा ऑडियो-वीडियो के माध्यम से ध्यान की अवस्थाओं को स्पष्ट किया गया। प्रशिक्षक लखनसिंह, अशोक कुमार सिंह, अनुज सक्सेना उपस्थित रहे। कमल थरेजा, सूरजपाल शर्मा, शैलेंद्र यादव, एसएन श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें