फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के इंजीनियरिंग छात्र की मथुरा में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर/दहगवां। थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा नाधा निवासी इंजीनियरिंग छात्र की मथुरा में यमुना में डूबकर मौत हो गई। इसकी सूचना मथुरा पुलिस ने बदायूं की जरीफनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नाधा निवासी उदयवीर ने अपने पुत्र अंकित सागर (18) का करीब डेढ़ साल पहले मथुरा के एक कॉलेज में एडमिशन कराया था। अंकित बीते डेढ़ साल से मथुरा में रहकर ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देख रहे उदयवीर का सपना उस वक्त टूट गया जब उसे सूचना मिली कि उसके पुत्र की यमुना में डूबने से मौत हो गई है। बताते हैं कि अंकित शनिवार को अपने सेमेस्टर का आखिरी पेपर के बाद घर जाने से पहले में स्नान के लिए गया था, जहां अधिक गहराई में पहुंचने से अंकित की मौत हो गई। अंकित की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलने के बाद अंकित के परिजन मथुरा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें