फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के बीज पर किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन की ओर से कृषि विभाग के लिए चार किस्म के धान का बीज उपलब्ध कराया गया है। जो विभाग में पंजीकृत किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। साथ ही जो नए किसान बीज खरीदारी करने पहुंचेंगे, उसका रजिस्ट्रेशन ब्लाक पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच लाख किसान हैं। इसमें से पौने तीन लाख किसान धान की खेती करते हैं। क्योंकि धान की नर्सरी डालने का समय गया है। ऐसे में किसान उन्नत बीज की तलाश में इधर-उधर फिरने लगे हैं। वहीं कृषि विभाग की ओर से शासन से धान बीज की मांग की गई। ऐसे में विभाग को शासन की ओर से 571.11 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध हो चुका है। इसमें शासन की ओर से विभाग को चार वैरायटी मिली हैं। जिसमें पीआर 121, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1637, पंत 24 शामिल हैं। इन सभी बीजों की खरीदारी करने पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। धान की बीज लेने के लिए किसान का रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग में होना आवश्यक है। ताकि अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पहुंच सकें।

राजकीय कृषि बीज भंडारों धान का बीज भेज दिया गया है। इस पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीकरण होना आवश्यक है। लेकिन जिनका रजिस्ट्रेशन हैं, उन किसानों को रजिस्ट्रेशन वहीं पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें