फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घूमते मिले गोवंश तो होगी पावर सीज: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को कलेक्ट्रेट मेें डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गोशाला, स्वच्छता, आयुष्मान भारत के संबंध में विभिन्न विभागों के आला अफसरों की बैठक ली। मीटिंग में डीएम ने निर्देश दिए कि गोवंश के लिए यदि भूसा न खरीदा हो, तो खरीद लें, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। अगर गांव में सड़क पर छुट्टा गोवंश घूमता मिला तो संबंधित प्रधान की पावर सीज कर दी जाएगी। नगर पालिका, पंचायत में कहीं पर दीवारों पर कुछ लिखा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी बीडीओ सुनिश्चित करें कि जिस ग्राम पंचायत में आवारा निराश्रित गोवंश घूमता दिखे, वहां के प्रधान की पावर सीज की जाए। गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारा, टीनशेड, पानी आदि की व्यवस्था मनरेगा के तहत प्राथमिकता के तौर पर करवाई जाए। इन व्यवस्थाओं को भविष्य में भी इसी प्रकार सुचारु रखा जाएगा। डीएम ने सभी नगर पालिका, पंचायतों के ईओ को निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जाए। कहीं भी कूड़ा नहीं मिलना चाहिए। नगर क्षेत्रों में जितना भी अवैध निर्माण व अतिक्रमण हुआ है अथवा हो रहा है, उसे तुरंत हटवाया जाए। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। डेली मॉनीटरिंग करें कि कोई दुकानदार इसका प्रयोग तो नहीं कर रहा है। यदि ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो पॉलीथिन जब्त कर दुकानदार से जुर्माना वसूला जाए। सीएमएस बीबी पुष्कर को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना में जो भी चिकित्सालय शामिल हैं, उनमें कोई भी मरीज भर्ती होता है, तो उसे चेक कर देखा जाए कि वह योजना के अंतर्गत लाभार्थी है अथवा नहीं है। यदि है, तो पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज किया जाए। मीाॉंग में सीडीओ निशा अनंत भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें