फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की खुफिया जांच शुरू, कई की मान्यता पर सस्पेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। इलाके में निजी स्कूलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एसपी सिटी के आदेश पर खुफिया तंत्र ने जांच शुरू कर दी है। खुफिया तंत्र से जुड़े कर्मचारी कुछ स्थानों पर पहुंचे तो कोचिंग सेंटर के नाम से स्कूल चलते मिले। इसकी भनक जब संचालकों को लगी तो हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बिसौली तहसील क्षेत्र में पिछेले काफी समय गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की संचालन की शिकायत अफसरों तक पहुंची थी। शासन स्तर से भी हकीकत का पता लगाने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चला लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब अचानक ही मामला एक बार फिर से सामने आ गया है। खुफिया तंत्र के कर्मचारियों ने इलाके में पहुंचकर कई स्कूलों की हकीकत का भी पता गया है। साथ ही कोचिंग सेंटर के नाम पर स्कूल भी संचालित बताए गए हैं। ऐसे स्कूल और कोचिंग सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी तो अभी तक साफ नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो खुफिया कर्मियों ने जांच एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव के आदेश पर शुरू की थी। रिपोर्ट भी उन्हीं को सौंपी जाएगी। बताते हैं कि कोचिंग सेंटरों और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इलाके के गांव संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर में छह मदरसा पंजीकृत हैं। खुफिया तंत्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उनकी भूमिका पर भी सवाल उठने लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें