फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शाहजहांपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आंवला-बिसौली तिराहे पर किसी वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वाले शव को अपने घर ले गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

करीब 24 वर्षीय सुगम प्रताप सिंह पुत्र सर्वेश सिंह शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ निवासी था। सुगम रविवार देर रात बाइक लेकर आंवला से लौट रहा था। उसकी बाइक खेड़ा नवादा के नजदीक आंवला तिराहे पर पहुंची थी कि उसी समय किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उस समय शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उसके बाद मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। सोमवार तड़के परिवार वाले भी रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि सुगम प्रताप की 15 अप्रैल को शादी होने वाली थी। वह एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आंवला गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
-------------------
आमगांव का युवक हुआ था हादसे का शिकार
सिलहरी (बदायूं)। दो दिन पहले बरेली हाईवे पर चंदननगर खरैर गांव के किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया था। सोमवार को उसकी आमगांव निवासी महेश के रूप में शिनाख्त हो गई। परिवार वालों के मुताबिक महेश बगैर किसी को बताए घर से निकल आया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महेश के शव को परिवार वालों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें