फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी बस्ती में खुला नाला बना बच्ची की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। शहबाजपुर मोहल्ले में खुला नाला सोमवार को एक बच्ची की मौत का कारण बन गया। अगर नाले पर बाउंड्रीवॉल होती या ऊपर से पटिया पड़ी होती तो शायद बच्ची की जान नहीं जाती। इसमें कहीं न कहीं नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

नगर में शहबाजपुर मोहल्ला दिल्ली-बदायूं हाईवे किनारे बसा है। यह मोहल्ला काफी घना है। जहां से करीब डेढ़ मीटर गहरा और तीन फुट चौड़ा नाला गुजर रहा है। मोहल्ले वाले इसी नाले के ऊपर से होकर बने खुले रास्ते से गुजरते हैं। इसी मोहल्ले के आसिफ की चार वर्षीय बेटी ईशम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रही थी। आसिफ की तीन बेटियो मेें ईशम मझाली बेटी थी। वह खेलते समय बगैर बाउंड्री के नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। खुले नाले के प्रति मोहल्ले वालों में रोष व्याप्त है।
-------------------------
नाला लोगों के घरों से करीब 10 फुट आगे है। वैसे भी यहां से हाईवे निकल रहा है, जिससे नाला टूटेगा। लोगों के घर भी टूट जाएंगे। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए कि वे अपने छोटे बच्चों पर निगाह रखें। -बाबर मियां, नगर पालिका चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें